{"_id":"5b3fb18e4f1c1bc6248b4e59","slug":"141530900878-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतपुर में दोनों पक्ष फिर भिड़े, वृद्ध घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगतपुर में दोनों पक्ष फिर भिड़े, वृद्ध घायल
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर में तीन दिन पूर्व दो पक्षों में हुई फायरिंग की घटना के बाद शुक्रवार की शाम दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार सत्यवीर का भाई जीवेंद्र पुत्र राजेंद्र गांव के मंदिर पर बैठा हुआ था तभी बंटू पक्ष के कुछ लोगों ने आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में जीवेंद्र के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया।
उसे सीएचसी पर लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया गया। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एएसपी ओमप्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी भोगांव प्रियांक जैन के नेतृत्व में बिछवां, किशनी, बेवर व भोगांव थाने का फोर्स जांच में जुटा था।
विज्ञापन
जगतपुर में तीन दिन पहले दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हो गई थी। बुधवार की रात गोली लगने से घायल किशोरी आकृति की मां की तहरीर पर पुलिस ने सत्यवीर पक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने इस मामले में सत्यवीर को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा है। वहीं सत्यवीर की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद नामजद बंटू की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।