{"_id":"5b1180f34f1c1bb26e8b5c98","slug":"141527873779-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे जुमा पर उमड़े अकीदतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे जुमा पर उमड़े अकीदतमंद
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
तीसरे जुमा पर उमड़े अकीदतमंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पाक माह रमजान के तीसरे जुमा पर अकीदतमंदों से खुदा की बारगाह में सजदा किया। जिले की तमाम मस्जिदों पर नमाज के दौरान अमन चैन की दुआएं मांगीं गईं। साथ ही फिजा में कुरान की आयतें गूंजती नजर आईं।
जिले में पाक माह रमजान को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह नजर आ रहा है। रमजान के तीसरे जुमा पर शुक्रवार को मस्जिदों में खास तैयारी की गई। तीसरे जुमा पर काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। शुक्रवार को शहर के जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद पर नमाज अता करने के लिए अकीदतमंदों का सैलाब सा नजर आया। आलम यह रहा कि नमाजियों को जीटी रोड पर बैठकर नमाज अदा की। इस दौरान कड़ी धूप में नमाजियों ने खुदा की बंदगी में सजदा किया। वहीं हाईवे पर नमाज को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पहले जुमे की नमाज में तकरीर के दौरान उलमा ने कहा कि रमजान का पाक महीना नेमतों और बरकतों वाला है। इस पाक माह में ज्यादा से ज्यादा इबादत कर नेकियां बटोरी जाती हैं। वहीं रमजान के पाक महीने में रोजों के साथ ही दुआओं और जकात का सिलसिला भी शुरू हो गया है। खैरात बांटने के लिए भी मुस्लिम भाइयों में होड़ मची है। नन्हें बच्चों के रोजा रखने का सिलसिला भी शुरू हो गया है जिससे घरों में इन दिनों माहौल नूरानी होने लगा है।