फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सराफ हत्याकांड: मयंक अग्रवाल ने पहचान लिए लूटे गए जेवरात

सराफ हत्याकांड: मयंक अग्रवाल ने पहचान लिए लूटे गए जेवरात

Wed, 16 May 2018 12:03 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
सराफ हत्याकांड: मयंक अग्रवाल ने पहचान लिए लूटे गए जेवरात
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। मयंक अग्रवाल ने 15 मई 2016 को उसकी दुकान में दो सराफ की हत्या कर लूटे गए जेवरात की पहचान कर ली है। सराफ कांड में वादी अशोक अग्रवाल और चश्मदीद गवाह मयंक की गवाही के बाद मंगलवार को स्पेशल कोर्ट में लूट के सील बंद माल की पहचान कराई गई।
विज्ञापन


इस मामले में प्रतिष्ठान के मालिक मयंक अग्रवाल ने लूट के जेवरात और नकदी की पहचान की। लूटे गए माल में चूड़ी, हार, झुमकी, लटकन और 90 हजार रुपये के अलावा मोबाइल भी शामिल है। कोर्ट में पेश हुए गवाह मयंक की कड़ी सुरक्षा की गई।
विज्ञापन


वहीं, वारदात के अभियुक्त राकेश उर्फ रंगा, कामेश उर्फ चीनी को आगरा सेंट्रल जेल, नीरज को अलीगढ़ और विष्णु, आयुष और सौरभ को जिला कारागार से कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत पर मौजूद अभियुक्त हर्षवर्धन, लखन माहौर और आदित्य भी कोर्ट में पेश हुए। एडीजीसी अबू अहमद रिजवी पप्पी ने बताया कि आगामी सुनवाई 22 मई को की जाएगी। इस दिन चश्मदीद रहे मेरठ के व्यापारी मोहम्मद इकबाल की गवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed