फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अव्यवस्थाओं की भरमार, किसान परेशान

अव्यवस्थाओं की भरमार, किसान परेशान

Mon, 23 Apr 2018 10:55 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं की भरमार, किसान परेशान
अव्यवस्थाओं की भरमार, किसान परेशान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एटा।
जिले में गेहूं खरीद केंद्रों का बुरा हाल है। कहीं कांटे खराब हैं, तो कहीं जगह नहीं होने से किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अवस्थापना सुविधाएं दुरुस्त नहीं होने से किसान गर्मी में परेशान हो रहे हैं। वहीं केंद्र संचालक किसानों को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते आए दिन केंद्रों पर किसान और केंद्र संचालकों में नोंकझोंक हो रही है। सोमवार को अमर उजाला टीम ने गेहूं खरीद केंद्रों का हाल जाना, तो केंद्रों पर समस्याएं हावी नजर आईं। पढ़िए रिपोर्ट....


पीसीएफ, अलीगंज रोड
अलीगंज रोड पर संचालित पीसीएफ के केंद्र पर गेहूं खरीद चल रही थी। किसान गेहूं लेकर आ गए थे। यहां किसानों के बैठने के लिए व्यवस्था नाकाफी नजर आई। इसे लेकर किसान परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन



मंडी समिति केंद्र
मंडी समिति में संचालित केंद्र पर ट्रक में गेहूं का लदान होता मिला। केंद्र पर जगह कम होने से खरीद बंद थी। कर्मचारी पहले से खरीदे गए गेहूं को ट्रक में लदवाकर केंद्र में जगह बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इफको केंद्र, मंडी समिति
मंडी समिति में इफको कार्यालय के पास संचालित केंद्र का हाल भी बुरा था। कांटे बंद होने से केंद्र पर खरीद ठप पड़ी हुई थी। केंद्र पर तैनात मजदूर खाना खाने चले गए। वहीं केंद्र पर पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल से पाइप निकाल दिया गया। यहां घड़े में पानी नजर नहीं आया।



किसानों को करना पड़ा इंतजार
मंडी समिति के एक और केंद्र पर किसानों को इंतजार करना पड़ा। कांटा खराब होने से केंद्र पर खरीद बंद थी। इसे लेकर किसानों और केंद्र संचालक में कई बार नोक-झोंक भी हुई। किसानों ने व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश भी जताया।

93 केंद्रों पर हो रही खरीद
15 जून तक चलने वाली खरीद के लिए 93 केंद्रों का निर्धारण किया गया। इसके लिए शासन ने जिले को 65 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य दिया गया है।


हर केंद्र पर नजर रखी जा रही है। अगर कहीं दिक्कत आ रही है, तो उसे दिखवाकर दूर कराया जाएगा। किसानों को समस्या नहीं होने दी जाएगी।
प्रज्ञा शर्मा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
ये है केंद्रों का हाल


संस्था केंद्र लक्ष्य
खाद्य विभाग 6 5400 एमटी
पीसीएफ 65 35400 एमटी
पीसीयू 15 14500 एमटी
कर्मचारी कल्याण निगम 4 5000 एमटी
यूपी एग्रो 2 2700 एमटी
एफसीआई 1 2000 एमटी

कहते हैं आंकड़े
93 क्रय केंद्रों पर हो रही गेहूं की खरीद
65 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य
1735 रुपये प्रति कुंतल का हो रहा भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed