फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   32 बीघा खेत की फसल नीलाम, ढूंढे नहीं मिल रहा आदेश

32 बीघा खेत की फसल नीलाम, ढूंढे नहीं मिल रहा आदेश

Fri, 20 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
32 बीघा खेत की फसल नीलाम, ढूंढे नहीं मिल रहा आदेश
खेतों में कटी पड़ी फसल - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

वृद्धा की 32 बीघा जमीन पर भू-माफियाओं की नजर थी, जिसको पाने में वह कामयाब भी हो गए। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद जमीन ग्राम सभा की संपत्ति बना दी और उस पर खड़ी फसल की एक ही दिन में नीलामी भी हो गई है। पीड़िता द्वारा डीएम व एसडीएम सदर के यहां शिकायत दर्ज कराई गई है।
मामला तहसील सदन की ग्राम पंचायत अरथरा का है, यहां निवासी मुन्नी देवी उर्फ सुखदेवी पत्नी रामबाबू का कहना है कि उसके नाम 1982 में मौहर सिंह पुत्र तोताराम ने 32 बीघा जमीन वसीयत की थी। तब से लेकर अब तक मुन्नी देवी जमीन पर काबिज चली आ रही हैं। जमीन पर भूमि प्रबंधक समिति ने 229बी जमींदारी विनाश अधिनियम के तहत वाद दायर कर दिया गया। इसमें गांव के दबंगों ने भूमि को ग्राम सभा की घोषित करा ली। इसके पश्चात पीड़िता ने पुनर्विचार याचिका दायर कर मामला पुनर्जीवित करा लिया और न्यायालय का फैसला मुन्नी देवी के हक में आ गया।
विज्ञापन

मुन्नी देवी के पति राम बाबू का आरोप है कि कुछ दबंगों ने अधिकारियों से सांठगांठ करके 32 बीमा जमीन को तहसील में ग्राम सभा के नाम दर्ज करा लिया। इस संबंध में पीड़ितों को किसी तरह की सूचना या नोटिस नहीं दिया गया। इतना ही नहीं जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को भी करीब दो लाख रुपये में नीलाम कर दिया। जमीन को ग्राम सभा में दर्ज कराने के जनवरी में आदेश कर दिए। पीड़ित दंपति अपनी जमीन व फसल को बचाने के लिए अधिकारियों के यहां दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। लेकिन कहीं पर जमीन व फसल नीलाम करने के आदेश ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं। हालांकि एसडीएम सदर महेंद्र सिंह तंवर से तहसीलदार सदर को जांच आख्या देने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बटाईदार भी घूम रहा है परेशान
मुन्नी देवी की 32 बीघा जमीन की फसल नीलाम की गई है, उस जमीन को चंद्रपाल पुत्र तिलक सिंह निवासी गांव उमरावपुर अरथरा ने अप्रैल 2017 में बटाई पर ले रखा था। बटाई पर लेने के बाद गेहूं की फसल बोई थी। चंद्रपाल ने इसी फसल के बलबूते बेटी का रिश्ता तय कर दिया था जो अगले महीने बेटी की शादी होनी है। गलत तरीके से फसल नीलाम होने से बटाईदार चंद्रपाल खून के आंसू रो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed