फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गंगा स्नान को आए लापता वृद्ध का शव लहरा घाट पर मिला

गंगा स्नान को आए लापता वृद्ध का शव लहरा घाट पर मिला

Wed, 18 Apr 2018 11:09 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
गंगा स्नान को आए लापता वृद्ध का शव लहरा घाट पर मिला
घुलनशील आक्सीजन की मात्रा कम होने से जलचरों पर भी संकट - फोटो : अमर उजाला
सोरों। सोमवती अमावस्या पर मथुरा के बहादुरपुरा से परिजनों के साथ तीर्थनगरी में गंगा स्नान को आए वृद्ध का सिर कटा शव बुधवार सुबह लहरा घाट से बरामद किया गया। जानकारी पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

मथुरा के गांव बहादुरपुरा निवासी शरण गोपाल अग्रवाल (76) पुत्र देवीदास परिजनों के साथ 16 अप्रैल को गंगा स्नान के लिए लहरा घाट आए थे। लहरा पहुंचते ही वह परिजनों से हाथ छुड़ाकर घाट की ओर चले गए और लापत हो गई। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में उनकी पुत्री मंजूलता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। बुधवार सुबह लहरा घाट के किनारे ग्रामीणों ने सिर कटे वृद्ध व्यक्ति की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने गुमशुदा वृद्ध के फोटो से शव का मिलान कर मथुरा में उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन सोरों पहुंचे और शव की शिनाख्त की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वृद्ध परिजनों से अलग होकर गंगा में छलांग लगा दी थी। गंगा में स्नान करते समय उनकी मौत हो गई। जंगली जानवरों के खाने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed