{"_id":"5ad4ce974f1c1b58098b4dbc","slug":"141523895959-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय के पंचगव्य से चिकित्सा और कृषि समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय के पंचगव्य से चिकित्सा और कृषि समाधान
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
cow shimla
कासगंज।
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के गौसंवर्धन विभाग की जिला इकाई द्वारा नदरई गेट गौशाला पर एक पखवाड़े में चलाए गौ जप कार्यक्रम का समापन गौ भक्तों, गौ सेवकों, गौपालकों द्वारा गौ जप महायज्ञ के साथ किया गया। यज्ञ में गौ भक्तों ने आहुतियां दी। वहीं महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक अरूण पांजन्य ने कहा कि गाय समुंद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक है। गाय का दूध बल, बुद्धि एवं जीवनदायी है। गौबर व गौ मूत्र से चिकित्सा एवं संपूर्ण कृषि समाधान हो जाता है। वृजप्रांत गौ संवर्धन विभाग सदस्य एवं प्रशिक्षण प्रमुख बाल मुनि कश्यप ने कहा कि गाय के गोबर से उत्पन्न हुई खाद से कृषि में अच्छी उपज होती है और गुणवत्तापरक पोष्टिक भोजन मिलता है। इसमें कैमिकल नहीं होते।
विभाग संचालक उमशंकर शर्मा ने कहा कि गांव के पंचगव्य दूध, दही, घी, गोबर व गौमूत्र से संपर्ण चिकित्सा समाधान संभव है। संचालन गौसंवर्धन प्रमुख राकेश शर्मा ने किया एवं यज्ञ वेद्रप्रकाश अग्रवाल द्वारा संपन्न कराया गया। गौ जप यज्ञ में विशिष्ट अतिथि यजमान सिद्धार्थ, भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पूर्वपालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, कौशल किशोर साहू, अनारसिंह, एदलसिंह सहित जिला इकाई सदस्य, गौ सेवक, गौपालक व गौशाला के कर्मी मौजूद रहे।