फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बाइक सवार दो युवकों की मौत

बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 14 Apr 2018 11:27 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दो युवकों की मौत
दोनों बाइक - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। सैलई रोड पर शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य का पति भी शामिल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ट्रैैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य नीतेश के पति प्रेमकिशोर (25) निवासी फतेहपुर, राजेश (20) को शुक्रवार की देर रात बाइक पर जाते समय ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। जिससे प्रेमकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद गांव में दोनों के शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। सड़क हादसे में मृतक प्रेमकिशोर की शादी नीतेश से हुई थी। उनकी सबसे बड़ी बेटी 4 वर्षीय प्रियांशी है। जबकि पुत्र रोहित (3) व विश्नू (2) वर्ष है। पत्नी नीतेश मां धनवती का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे का दूसरा मृतक राजेश दो भाईयों में सबसे बड़ा था। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का हाथ बटा रहा था। उसकी मां धनवती का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैक्टर की जल रही थी एक लाइट
कासगंज। बाइक सवार युवकों का जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ उसकी एक लाइट ही जल रही थी। एक लाइट के चलते बाइक सवार वाहन का अंदाजा नही लगा पाए और हादसे का शिकार हो गए।


सिर की गंभीर चोटें बनी मौत का कारण
कासगंज। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नही लगा रखा था। हादसे के बाद दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। जो दोनों युवकों की मौत का कारण बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed