फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   असामाजिक तत्वों क्षतिग्रस्त की भगवान बुद्ध की प्रतिमा

असामाजिक तत्वों क्षतिग्रस्त की भगवान बुद्ध की प्रतिमा

Mon, 09 Apr 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों क्षतिग्रस्त की भगवान बुद्ध की प्रतिमा
असामाजिक तत्वों क्षतिग्रस्त की भगवान बुद्ध की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
जलेसर।
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने मोहल्ला महावीर गंज में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुद्ध अनुयायियों में आक्रोश पैदा हो गया। एसडीएम विजय कुमार, सीओ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने आनन-फानन में नई प्रतिमा स्थापित करा दी। पिछले एक माह में कस्बा में यह चौथी प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई है।
मोहल्ला महावीर गंज में गत रात असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। सुबह जानकारी होने पर मिलते ही बुद्ध अनुयायी कोने-कोने से पहुंचने लगे। गुस्साए लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन को खरी खोटी सुनाते हुए मूर्तियों को तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही मौजूदा केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने लोगों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया। लोगों का गुस्सा न भड़क जाए उपजिलाधिकारी विजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने नई प्रतिमा स्थापित कराकर मामला शांत कराया। इस दौरान बुद्ध अनुयायी बीएल कुशवाह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी, सीपी भास्कर, हरी सिंह सिंघानिया, भूप सिंह बुद्ध, कन्हैयालाल कुशवाह, अजय सभासद, सुरेश जाटव सभासद, राजेश, जितेन्द्र सिंह कुशवाह, रामपाल कुशवाह, दाऊदयाल बुद्ध, ओमप्रकाश, हरि सिंह पिप्पल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतिमा का जाल बनवाने के साथ बारात घर का होगा निर्माण
प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद विधायक संजीव दिवाकर और पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल मौके पर पहुंचे। पालिकाध्यक्ष ने लोगों से कहा कि वह प्रतिमा के चारों ओर जाल लगवाने के साथ-साथ बारातघर का निर्माण कराएंगे। दोपहर बाद एडीएम राजस्व एवं वित्त महेश चंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्तियां टूटने के पीछे राजनीतिक साजिश तो नही
जलेसर। शांति एवं सौहार्द के प्रतीक नगरी जलेसर में अचानक आए दिन दलित बाहुल्य इलाकों में प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के पीछे कोई राजनीतिक साजिश तो नहीं। चूंकि पिछले एक माह के अंदर मोहल्ला गोला कुआ में संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर, दो दिन बाद प्रतिमा स्थल बगीची में मां दुर्गा की प्रतिमा, तीन दिन के बाद शनि देव की प्रतिमा और अब बुद्ध प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
नगर में जितनी भी प्रतिमा है। उन सभी के पास चौकीदारी के लिए होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। जिससे असामाजिक तत्व अपनी हरकतों में कामयाब न हो सके।
अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed