फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को गठित की जाएंगी सुरक्षा समितियां

बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को गठित की जाएंगी सुरक्षा समितियां

Thu, 05 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को गठित की जाएंगी  सुरक्षा समितियां
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला नंदे में बाबा साहब डा.भीमराव अंाबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मूर्तियों की सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय थानेदारों को सघन निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ सुरक्षा समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को पुलिस प्रशासन के अफसरों ने खुद ही काफी गंभीरता से लिया है।नगला नंदे जैसी घटना की तो पुनरावृत्ति नहीं होने पाए इस लिहाज से एसएसपी डा.मनोज कुमार के निर्देश पर एसपी सिटी राजेश कुमार ंसिह,एसपी देहात महेंद्र ंसिह ने थानेदारों को इनकी सूची बनाए जाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


थानेबार महापुरुषों की प्रतिमाओं की सूची के आने के साथ ही इनकी सुरक्षा का खाका खींच लिया।एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सिटी क्षेत्र में बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर की 139 प्रतिमाएं स्थापित हैं। इनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एसपी देहात महेंद्र ंसिह ने बताया कि सिरसागंज क्षेत्र में 38 प्रतिमाएं हैं। शिकोहाबाद,जसराना सर्किल के साथ सदर क्षेत्र के सूची भी तलब कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए सभी थाने एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने के लिए सुरक्षा के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। ताकि प्रतिमाओं के तोडने जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed