{"_id":"5ac3c7524f1c1bce618b5375","slug":"141522779986-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में पाइप लाइन, फिर भी नहीं आता पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में पाइप लाइन, फिर भी नहीं आता पानी
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगला करन सिंह गली नंबर दो में कई दिनों से पेयजल संकट से जूझ रही क्षेत्र की जनता दोपहर में नगर निगम जा पहुंची। मेयर को शिकायती पत्र सौंपते हुए पेयजल समस्या दूर करने की गुहार लगाई।
नगला करन सिंह से दोपहर में काफी संख्या में महिला-पुरुष नगर निगम पहुंचे। मेयर नूतन राठौर को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि गली नंबर दो में पाइप लाइन तो बिछी हुई है, लेकिन पानी नहीं आता है। इसका प्रमुख कारण गली में पाइप लाइन ऊंची-नीची डाली जाना है। समस्या के निदान के लिए पूरी पाइप लाइन को नीचे डलवाया जाए, तो घरों तक पानी पहुंच सकता है। लोगों का कहना था कि पेयजल की समस्या काफी दिनों से है।
जलकल विभाग में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आजतक किसी ने समस्या दूर करने की सुध नहीं ली। उन्होंने चेतावनी दी जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन को मजबूर होंगे। मेयर ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया। महेशचंद्र, सज्जन सिंह, संजू, रविंद्र कुमार, शकुंतला, गीता, शांतिदेवी, कुसुम सिंह, रूबी देवी, कंचन, अनीता, रानी, रेखा, बीनू सहित अन्य लोग मौजूद थे।