{"_id":"5abbc6c24f1c1be5298b4630","slug":"141522255554-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरांव चौकी को थाना बनाने का उठाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरांव चौकी को थाना बनाने का उठाया मामला
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। विधानसभा सत्र में सदर विधायक ने जनपद से जुड़े सुरक्षा के मामले प्रमुखता से उठाए। अरांव चौकी को थाना बनाने, यूपीएसआईडीसी में पुलिस चौकी बनाने, सीसीटीवी के लिए बजट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि थाना उत्तर, दक्षिण के भवन काफी पुराने हो चुके हैं। इन्हें मल्टी स्टोरी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने नए भवन के निर्माण का आश्वासन दिया। सदर विधायक ने सिरसागंज के अंतर्गत अरांव रिपोर्टिंग चौकी को उच्चीकृत कर थाना अरांव की स्थापना का मामला रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने थाने की स्थापना का प्रस्ताव पुलिस महानिरीक्षक को भेज दिया है।
जलेसर रोड स्थित यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में पुलिस चौकी की स्थापना का मामला उठाया। खराब पड़े सीसीटीवी के लिए बजट के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के अनुरक्षण के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा सात लाख 31 हजार 226 रुपये का बजट आवंटन किया है।
विज्ञापन
गरीबों के आवासों के लिए अवशेष बजट कब तक मिलेगा
सदर विधायक ने नगर विकास मंत्री से प्रश्न किया कि जनपद में राजीव आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के लिए बनाए जा रहे 454 आवासों के लिए बाकी की धनराशि कब तक अवमुक्त की जाएगी। इस पर भी आश्वासन दिया गया। अन्य मामले भी उठाए गए।