फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शादी में गए युवक की हत्या

शादी में गए युवक की हत्या

Tue, 13 Mar 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
शादी में गए युवक की हत्या
murder by hammer - फोटो : सुदर्शन झा
जलेसर। साली की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली गए एक युवक का कत्ल कर दिया गया। सालों ने ही हत्या के बाद शव को रेल पटरी पर फेंक दिया था। 15 दिन तक घर वापस नहीं लौटने पर युवक के परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो नरेला थाने से लावारिश शव के बारे में पता चला। दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी साले को हिरासत में लिया तो उसने कुबूला कि बहन को प्रताड़ित करने की वजह से उसने भाई की मदद से जीजा को मारकर शव को रेल पटरी पर फेंक दिया था।
विज्ञापन


मृतक खलील उर रहमान के चाचा सभासद अब्दुल कलाम अन्सारी ने बताया कि 18 फरवरी को उनका भतीजा खलील साली की शादी में शामिल होने की खातिर दिल्ली में नरेला गया था। मोहल्ले से कुछ अन्य लोग भी गए थे। बाकी लोग वापस आ गए लेकिन खलील नहीं लौटा। 25 फरवरी तक वह नहीं आया और कोई खबर भी नहीं मिली तो परेशान होकर परिजनों ने हर संभव जगह खोजबीन के बाद जलेसर कोतवाली और दिल्ली के नरेला थाने में गुमशदगी का शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन


दो दिन पहले दिल्ली पुलिस का फोन आने पर परिवार के लोग जलेसर पुलिस के साथ दिल्ली पहुंचे और शव देखकर पहचान लिया कि मारा गया युवक खलील था। दिल्ली पुलिस नेे बताया कि खलील का शव रेल पटरी पर मिला था। मगर उसकी मौत ट्रेन से कटने से नहीं हुई थी। पुलिस का भी यही मानना है कि खलील की कहीं और हत्या के बाद शव को पटरी पर डाला गया था। जांच पड़ताल के दौरान मृतक के साले इमरान को पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने कुबूला कि उसने भाई वसीम के साथ मिलकर खलील की हत्या की थी। वजह यह कि वह उसकी बहन यानी अपनी पत्नी आशिया की पिटाई करता था। खलील एवं आशिया के परिजन मूल रूप से इस्लाम नगर के निवासी है। उन दोनों का निकाह करीब दस वर्ष पहले किया गया था। रोजगार नहीं मिलने पर आशिया के परिजन पहले फीरोजाबाद और उसके बाद नरेला दिल्ली में चले गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed