{"_id":"5a3529a04f1c1b87698c1e72","slug":"141513433504-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते अपराध पर बिगड़े मंत्री, अफसरों को कसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते अपराध पर बिगड़े मंत्री, अफसरों को कसा
Updated Sat, 16 Dec 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
बैठक लेते ऊर्जा मंत्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ताबड़तोड़ लूट की वारदातों की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। शनिवार को मथुरा पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अफसरों को निर्देश दिए कि क्राइम कंट्रोल करें। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर चौकसी बढ़ाने को कहा गया।
गोवर्धन, बलदेव के साथ महानगर में अपराधों की बाढ़ सी आई हुई है। पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है। व्यापारी दहशत में हैं। लेकिन पुलिस अधिकारी क्राइम को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मथुरा पहुंचे और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि जो भी वारदातें पिछले दिनों में हुई हैं उनका तत्काल खुलासा किया जाए। कमजोर पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। पुलिस की मौजूदगी शहर में दिखनी चाहिए। हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने को कहा गया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस के आला अधिकारी गश्त करें। जब वह गश्त करेंगे तो सीओ और थानाध्यक्ष भी पेट्रोलिंग पर निगाह रखेंगे। वहीं विकास कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने लंबित योजनाओं के बारे में प्रशासनिक अफसरों से सिलसिलेवार जानकारी ली। कौन से प्रोजेक्ट कहां चल रहे हैं और कब तक पूरे किए जाएंगे इसके बारे में भी पूछा गया। इस दौरान एसएसपी स्वप्निल ममगाई, प्रभारी डीएम पवन कुमार गंगवार के साथ सभी एडीएम, एसडीएम, एसपी सिटी के साथ सभी अधिकारी मौजूद रहे।