{"_id":"5a300ef84f1c1bc1678c12b9","slug":"141513099000-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल का था छछैला नहर पटरी पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल का था छछैला नहर पटरी पर मिला शव
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मलावन के छछैना नहर पटरी पर लहूलुहान हालत में मिला शव भगीपुर के विशाल उर्फ रूप कुमार का था। जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने शव की पहचान की है। घटना को लेकर सक्रिय मलावन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा बरामद कर लिया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला भगीपुर निवासी विशाल उर्फ रूप कुमार को दस दिसंबर की शाम अनुज पुत्र कुलदीप निवासी भगीपुर और राहुल पुत्र रघुवीर निवासी जगन्नाथपुरी घुमाने की बात कहकर बुलाकर ले गए थे।
परिवारीजनों का आरोप है कि उसकी गोली मार हत्या कर दी गई। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर अनुज और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में अनुुज ने बताया कि मार्च माह में विशाल ने उसकी दूसरे लड़कों से पिटाई करवा दी थी। इसके बाद वह उससे रंजिश मानने लगा था।
विज्ञापन
अनुज ने बताया कि वे विशाल को बाइक पर बैठाकर ले गए और मंडी समिति से शराब लेने के बाद वह छछैना नहर पटरी पर पहुंचे। यहां शराब पीने के बाद उसकी गोली मार हत्या कर दी गई। अनुज ने बताया कि दोनों गोलियां उसने ही मारीं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाइक और तमंचा बरामद किया गया है।
सोमवार सुबह थाना मलावन क्षेत्र के गांव छछैना नहर पटरी पर लोगों ने खून से लथपथ हालत में शव पड़ा देखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
हाईस्कूल के छात्र हैं हत्यारोपी
घर से लेकर विशाल की हत्या करने वाले आरोपी अनुज और राहुल दोनों हाईस्कूल के छात्र है। स्कूली बच्चों से मारपीट के बाद अनुज मृतक को ठिकाने लगाने के लिए प्रयासरत था।