{"_id":"5a300ef04f1c1bc5668b4893","slug":"141513098992-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला की हत्या, शव फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए महिला की हत्या, शव फूंका
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरेापियों ने सुबूत मिटाने के लिए महिला के शव को भी फूंक दिया। जानकारी पर मृतका की मां ने थाना बागवाला में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद कासगंज थाना सोरों के बदरिया निवासी गुड्डो देवी ने अपनी बेटी मंजू देवी की शादी थाना बागवाला क्षेत्र के गांव भटमई निवासी मुकेश के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मंजू को परेशान कर रहे थे।
आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने मंजू की दस दिसंबर को संदिग्ध हालात में हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने को लेकर महिला के शव को भी जला दिया। ग्रामीणों की सूचना पर गुड्डो देवी ने मामले की रिपोर्ट थाना बागवाला में मुकेश सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।