{"_id":"5a2d3fbb4f1c1bc1678c0c7c","slug":"141512914875-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े मंदिर जैसा नजर आएगा छावनी का स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े मंदिर जैसा नजर आएगा छावनी का स्टेशन
Updated Sun, 10 Dec 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
कृष्ण
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भगवान कृष्ण की नगरी के रेलवे स्टेशन भी भगवान की भक्ति को प्रदर्शित करेंगे। जंक्शन पर जहां भगवान की लीलाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है वहीं छावनी स्टेशन का निर्माण मंदिर लुक में किया जा रहा है।
मथुरा के छावनी स्टेशन से आगरा, अछनेरा, भरतपुर, जयपुर, कासगंज, बरेली, हाथरस, लखनऊ सहित आसपास के जनपदों को ट्रेन मिलती है। छावनी स्टेशन से पांच हजार से अधिक यात्री रोजाना गुजरते हैं। दो महीने पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल जब मथुरा आए थे तब उन्होंने कहा था कि मथुरा के रेलवे स्टेशन ऐसे लगने चाहिए कि किसी धार्मिक शहर के स्टेशन हैं। स्टेशनों का निर्माण भी उसी तरह से कराया जाए।
छावनी रेलवे स्टेशन को मंदिर के लुक में ही तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए इज्जतनगर के आर्किटेक्ट पवन भट्ट ने इसका डिजाइन तैयार किया है। उसी डिजाइन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर बीपी सिंह ने निर्माण कार्य शुरू कराया है। इसमें स्टेशन के मेन गेट पर मंदिर की आकृति बनाई जाएगी, वहीं मुख्य इमारत के ऊपर मंदिर की आकृति के डोम (कंगूरा) बनाए जाएंगे। बाहर की फाल्स दीवार पर छोटी छोटी गुमटी बनाई जाएगी। पूरे निर्माण कार्य पर दो करोड़ से अधिक खर्चा किया जा रहा है। जून 2018 तक काम पूरा हो जाएगा।