{"_id":"5a2ac7fe4f1c1ba12d8b7647","slug":"141512753150-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को गई नवविवाहिता का ऐसे किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच को गई नवविवाहिता का ऐसे किया अपहरण
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का अपहरण होने से सनसनी फैल गई है। विवाहिता की शादी 20 दिन पहले ही हुई थी। विवाहिता के पति ने अपहरण के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
बताया गया कि ढोलना के एक गांव में 20 दिन पहले विवाहिता की शादी हुई थी। बुधवार देर सायं जब नवविवाहिता शौच के लिए गई थी तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने विवाहिता को अगवा कर लिया। इस मामले की जानकारी जब ससुरालीजनों को हुई तो वे सकते में आ गए। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने पहले परिवारीजनों को ही तलाशी का जिम्मा सौंपा, लेकिन जब विवाहिता का कोई सुराग नहीं लगा तो शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक आकाश व उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर लोग तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं।