{"_id":"5a22e4904f1c1b0d698bf8e2","slug":"141512236176-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लड़ने को लेकर अवागढ़ में भिडें दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव लड़ने को लेकर अवागढ़ में भिडें दो पक्ष
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़। निकाय चुनाव में सभासद का चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला सिंघाडियान निवासी मुखिया प्रसाद की पत्नी रेखा देवी भाजपा और यादराम के मौसा पन्नालाल एक ही बार्ड से निर्दलीय सभासद का चुनाव लड़े थे। इसके साथ ही उसी वार्ड से ग्यासुद्दीन भी चुनाव लड़ा था। चुनाव में ग्यासुद्दीन की जीत हो गई थी। जबकि रेखा और पन्नालाल चुनाव हार गए।
उसी को लेकर पन्नालाल पक्ष के लोग रेखा देवी के पति मुखिया प्रसाद से चुनाव में खड़े होने को लेकर गाली गलौज करने लगे। जिसका उसने विरोध किया। आरोप है उसी को लेकर पन्नालाल पक्ष पर यादराम आदि लोगों ने उसके और घरवालों के साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरु कर दी। इतना ही नहीं आरोपी पक्ष ने पथराव भी कर दिया।
विज्ञापन
जिसमें मुखिया के साथ ही उसकी सभासद प्रत्याशी पत्नी रेखा देवी, भतीजा लवकुश, खुशीराम एवं भाभी दुलारी पत्नी सोनपाल घायल हो गई। जिन्हें परिवारीजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाना अवागढ़ पुलिस को दर्ज कराई है।