फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेवर में ईंट से कूट कूटकर युवक की हत्या

बेवर में ईंट से कूट कूटकर युवक की हत्या

Tue, 10 Oct 2017 11:49 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
बेवर में ईंट से कूट कूटकर युवक की हत्या
युवक की हत्या
बेवर। गांव टिकुरी में सोमवार की रात एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने एक युवक की ईंटों से कूच कूचकर हत्या कर दी। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मंगलवार सुबह सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव टिकुरी निवासी मनोज कुमार (35) सोमवार रात को घर में मौजूद था। उसका 10 वर्षीय पुत्र भी बरामदे में खेल रहा था। आरोप है कि इसी बीच रिश्ते के चाचा गुरुप्रकाश और उसके पुत्र ऋषि छत के रास्ते घर में घुस आए। आते ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया। मनोज ने जब मना किया तो आरोपियों ने घर में रखी ईंट पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि पत्नी आरती जब बचाने पहुंची तो उसे धक्का देकर हटा दिया। इसके बाद आरोपियों ने पत्नी के सामने ही मनोज की ईंट पत्थरों से कूच कूचकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुन जब कुछ लोग बचाने के लिए आगे बढे़ तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी आरती ने गुरुप्रकाश और उसके पुत्र ऋषि के विरुद्ध ईंट पत्थर से कुचल कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed