फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ठेकेदारों ने टेंडर का बहिष्कार कर की नारेबाजी

ठेकेदारों ने टेंडर का बहिष्कार कर की नारेबाजी

Wed, 27 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदारों ने टेंडर का बहिष्कार कर की नारेबाजी
फिरोजाबाद। नगर निगम के ई-टेंडर प्रक्रिया के अंतर्गत करीब एक करोड़ की धनराशि के 18 कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे लेकिन ठेकेदारों ने टेंडरों का पूर्णतया बहिष्कार कर दिया। अफसरों की मनमानी को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


ठेकेदारों का कहना है कि नगर निगम के पास राज्य वित्त में बजट नहीं है, इसके बावजूद लगातार टेंडर निकाले जा रहे हैं। पहले ही करोड़ों रुपया फंसा है, जिसका अभी तक भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन


जब निगम पर पैसा नहीं है तो टेंडर क्यों निकाले जा रहे हैं। एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद 12 प्रतिशत टैक्स लग रहा है। जबकि पहले मात्र चार प्रतिशत टैक्स देना होता था। नगर निगम द्वारा टेंडर डालने के समय परफार्मेँस गारंटी जमा कराई जा रही है, जबकि पूरे प्रदेश में कहीं भी टेंडर डालते समय परफार्मेंस गारंटी जमा नहीं कराई जाती। इन्हीं मुद्दों को लेकर ठेकेदारों ने बुधवार को टेंडरों का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन एसपी मिश्रा काफी देर तक ठेकेदारों के टेंडर डालने का इंतजाम करते रहे, परंतु किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं डाले। इस मौके पर सतेंद्र यादव, राकेश राजपाल, संजय यादव, आनंद शर्मा, रामकिशोर राठी, अशोक कुमार, सुभाष राठौर, शिवम यादव, रवि यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed