{"_id":"59cbe79c4f1c1bec538b4c33","slug":"141506535324-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान के लिए अब भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान के लिए अब भूख हड़ताल
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। किशनी क्षेत्र के गांव गंगदासपुर के ग्रामीण राशन की दुकान के आवंटन को निरस्त करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर 21 दिन से धरना दे रहे थे। अफसरों ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन पांच ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे।
किशनी के गांव गंगदासपुर के ग्रामीण छह सितंबर को हुए राशन की दुकान के चुनाव को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वे 21 दिन से कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क पर धरना दे रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार ने दूसरी पार्टी से मिली भगत कर अवैध वोटरों की मदद से राशन की दुकान का चयन कराया है, जो गलत है।
21 दिन बाद भी जब उनकी बात को नहीं सुना गया तो बुधवार से ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। बुधवार को पहले दिन उदयवीर सिंह, रामपाल सिंह, कुलकेश, सुनीता देवी, शीलेश कुमार भूख हड़ताल पर बैठे। वहीं बंटी यादव, केपी सिंह, सुधीर, सोनू, चंद्रपताप, रनवीर सिंह, रामवीर सिंह, अमित, सुरेंद्र, धुव्र, सोनू आदि भी धरनास्थल पर मौजूद रहे।