{"_id":"59ca9c834f1c1bca538b48f0","slug":"141506450563-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तिभाव से पूजीं गई मां कात्यायिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तिभाव से पूजीं गई मां कात्यायिनी
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मां कात्यायिनी की पूजा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/बेवर/कुरावली। शारदीय नवरात्र के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भक्तों ने हवन-यज्ञ कर खुशहाली की प्रार्थना की।
शहर में शीतला देवी मंदिर, दर्गा देवी मंदिर, कचहरी रोड स्थित माता के मंदिर आदि पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों पूजा कर मनोकामना मांगी। साथ ही हवन यज्ञ भी किया।
वहीं बेवर में जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने चल रहे दुर्गा महोत्सव में आचार्य संजीव मिश्रा ने हवन पूजन कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि देवी मंडपों में मंगलवार को छठवें स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है।
इस रात्रि जागरण और जप करने से साधक को माता कात्यायनी की कृपा का लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि नवरात्र का छठवां दिन माता सरस्वती को समर्पित है।
उन्होंने बताया कि माता अपने सभी बेटों पर कृपा करती हैं। नवरात्र में व्रत रखने का अपना अलग ही महत्व होता है। इस मौके पर विनोद भदौरिया, ईश्वर दयाल दीक्षित, दुष्यंत, राघवेंद्र दुबे, बबलू वैस, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुरावली में मंगलवार को नवरात्र के छठवें दिन कसबा व क्षेत्र में मां के जयकाराें की धूम रही। श्रद्धालुओं ने वृत रखते हुए देवीस्वरूप मां कात्यायनी देवी की आराधना करते हुये मनाकामना पूर्ण होने की कामना की। श्रद्धालुओं ने वृत रखकर मां के छठवें स्वरूप शक्ति मां कात्यायनी देवी की आराधना की।
श्रद्धालुओं ने मां का पूजन-अर्चन कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। कस्बा स्थित मंदिर महाराज जी बाबा, मंदिर वनखंडेश्वरनाथ, मंदिर झारखंडेश्वर नाथ, मंदिर गेमी महाराज, मंदिर श्यामादेवी, गायत्री शक्तिपीठ सहित क्षेत्र के मंदिरों मेें सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
कस्बा के मोहल्ला कानूनगोयान में घरनाजपुर मार्ग पर प्रभुदयाल शर्मा की टाल, माली वाली गली, मंदिर श्यामादेवी परिसर, मोहल्ला वैदनटोला रिलायंस वाली गली, अलूपुरा अड्डा, मंदिर वनखंडेश्वर नाथ पर आयोजित दुर्गा पंडाल में सुबह हवन यज्ञ शाम को महाआरती सहित सारे दिन धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।