{"_id":"59c7c4124f1c1b30688b6371","slug":"141506264082-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव रावल में अधूरे कार्य देखकर नाराज हुईं हेमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव रावल में अधूरे कार्य देखकर नाराज हुईं हेमा
Updated Mon, 25 Sep 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी
मथुरा। सांसद हेमामालिनी के गोद लिए गांव रावल में आधे-अधूरे विकास कार्योें को देखकर सांसद ने अफसरों के प्रति नाराजगी जाहिर की। इधर, स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष उठाईं।
सांसद हेमामालिनी के गोद लिए गांव में रावल में जलनिगम सहित कई विभाग विकास कार्य करा रहे हैं। सांसद इन कार्यों की धीमी रफ्तार से सख्त नाराज हैं। खासकर जलनिगम के अफसरों से।
बताया गया कि गांव में पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन, टंकी का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन ये कार्य बेहद धीमी रफ्तार से हो रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य भवन, सड़क, लाइट आदि के कार्य भी संतोषजनक नहीं मिले। ईशापुर निवासी गौरीशंकर, मुकेश धनगर, पप्पू आदि ने सांसद को सौंपे पत्र में सड़क, नाली और पीने के पानी की समस्याओं के समाधान की मांग की। इसके साथ ही धनगर समाज के प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की गई है।