{"_id":"59ad9ac34f1c1be6278b5238","slug":"141504549571-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर नौजवान में देशभक्ति का भाव भरेगा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर नौजवान में देशभक्ति का भाव भरेगा संघ
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। संघ हर नौजवान में देशभक्ति का भाव भरेगा और देश के लिए लड़ने मरने को तैयार करेगा। सोमवार को इसके लिए केशवधाम में सभी प्रचारकों को शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी जगह विद्यार्थी विस्तारक भी तैयार करने को कहा गया। विजयदशमी के बाद संघ के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
सोमवार को केशवधाम में सभी प्रचारकों को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधित किया। प्रचारकों से कहा कि हर जगह संघ का विस्तार किया जाए। जो राज्य या शहर रह रहे हैं वहां पूरी ताकत के साथ जुटने की जरूरत है। पूर्वोत्तर राज्यों में संगठन कमजोर है लिहाजा इन राज्यों में अतिरिक्त काम किया जाएगा। प्रचारकों से कहा गया कि नौजवानों को संघ से जोड़ा जाए। संघ और संघ से जुड़े दूसरे संगठनों में नौजवानों की बड़ी भूमिका होनी चाहिए। शाखाओं के बारे में उन्हें बताया जाए। ट्रेनिंग कैंपों में बुलाया जाए। हर नौजवान में देशभक्ति का भाव पैदा होना चाहिए। प्रचारकों से कहा गया कि प्रदेश और केंद्र सरकार की तमाम योजनाएं ऐसी हैं जिनका लोगों को पता ही नहीं है।
ऐसी योजनाओं को जनता के बीच रखा जाए ताकि हर आदमी को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी हो सके। यहां तय हुआ कि विजयदशमी के बाद से शाखाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। हर गांव में शाखा का आयोजन होगा। गांवों में चौपाल लगाकर किसानों की बात सुनी जाएगी। भारत को परम वैभव तक पहुंचाना ही संघ का लक्ष्य है।