{"_id":"599855b34f1c1b3f3c8b45d9","slug":"141503155635-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 ब्लाकों में हड़ताल पर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 ब्लाकों में हड़ताल पर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
आगरा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल ने शनिवार को व्यापक रूप ले लिया। जनपद के सभी 15 ब्लाकों में कामकाज ठप करके ब्लाक कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया गया। शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष मंजूबाला ने कहा कि हड़ताल पूरे जिले में प्रभावी है।
जब तक राज्य सरकार मांगें नहीं मान लेती है, हड़ताल पर रहेंगे। दूसरे गुट ने भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा कर दी है। इस तरह से आगरा में आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्रामीण अंचलों में टीकाकरण आदि कार्य बाधित हो गए हैं।
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की ओर से मानदेय बढ़ाने की मांग के मुद्दे पर 18 अगस्त से हड़ताल की घोषणा की थी। कई ब्लाकों में कामकाज बंद था। शनिवार को जिले के सभी ब्लाकों में दो हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्य से विरत रहकर हड़ताल में शामिल होने का एलान किया। इसके बाद बरौली अहीर ब्लाक, खंदौली, बिचपुरी, शमसाबाद समेत सभी ब्लाकों की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।