{"_id":"596a51e74f1c1be7118b47f3","slug":"141500140007-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेन-देन विवाद में दो को मारा उस्तरा, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के लेन-देन विवाद में दो को मारा उस्तरा, रेफर
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
चकैया में पैसे के लेने देन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दो लोंगो को उस्तरा प्रहार कर घायल कर दिया गया। दोनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। इसी मामले में पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मी की पिटाई कर देने से आक्रोश फैल गया। दोनो ंपक्षो ंसे पुलिस को तहरीर दी गई है।
इकरार पुत्र मुख्तयार नगर पलिका में परिचालक का कार्य करता है। अबरार पुत्र अब्दुल कादिर उसके भाई की नाई की दुकान पर गया। उसने आरोप लगाया कि इकरार ने राशन कार्ड बनबाने के लिए पैसे ले लिए हैं, लेकिन राशन कार्ड नहीं बनवाया। इसी बात पर वहां विवाद हो गया। विवाद के दौरान उस पर उस्तरे से प्रहार कर दिया गया। उसके भाई जावेद को भी उस्तरा मारकर घायल कर दिया गया। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। इस मामले में इकरार, उसके भाई इसरार, व मुमताज को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। इस घटना के बाद अबरार के पक्ष से उसका भई अब्दुल रव अपने साथियों के साथ नगर पालिका पहुंच गया। जहां इकरार की मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कर्मी को पालिका में आकर पीटे जाने एवं पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने से अन्य कर्मियों में आक्रोश फैल गया। कर्मी एकत्रित होकर थाने पहुंचे। पालिका के अधिशासी अभियंता की ओर से भी कोतवाली प्रभारी को कर्मी को छोड़े जाने एवं पालिका में आकर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में पत्र लिखा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।