फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   झमाझम बारिश से गर्मी से राहत,

झमाझम बारिश से गर्मी से राहत,

Sat, 15 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से गर्मी से राहत,
raining - फोटो : amarujala
एटा। झमाझम बारिश से शनिवार को लोग खुशी से झूम उठे। करीब पौन घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। लोगों ने बरसात का जमकर आनंद लिया। इस दौरान स्कूल से लौटते बच्चों ने जमकर मस्ती की। हालांकि बारिश के एक घंटे बाद निकली धूप ने लोगों की दुश्वारी बढ़ा दी। वहीं बारिश से पालिका परिषद के सफाई अभियान की पोल खुल गई। 40 मिनट की बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। गली मोहल्ले ही नहीं सड़कों पर भी पानी भर गया। चौक नालियों का कीचड़ सड़कों पर तैरता नजर आया।
विज्ञापन


कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। बारिश नहीं होने और उमस के कारण लोगों का घर से निकलना भी दुश्वार हो गया। कई दिनों बाद शनिवार को बारिश ने लोगों को सराबोर कर दिया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश के बाद पूरा शहर जलभराव की चपेट में आ गया। गली-मोहल्लों के साथ ही नगर कोतवाली, महिला थाना, तहसील परिसर, निरीक्षण भवन, सरकारी कार्यालय परिसर में पानी भर गया।
विज्ञापन

जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड को छोड़कर शहर के विभिन्न मार्गों पर पानी भर गया। ठंडी सड़क, पीपल अड्डा, कैलाश गंज, नई बस्ती आदि में घंटो तक पानी भरा रहा। ठंडी सड़क-पीपल अड्डा पर जाम के हालात रहे। नालियों का कीचड़ सड़क पर आने के चलते पूरा माहौल दुर्गंधयुक्त हो गया। सुबह से गर्मी उमस से जूझ रहे लोगों को बारिश से राहत मिल गई। तापमान में आई गिरावट से लोग सुकून में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed