फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दरोगा ने विधायक के खिलाफ जीडी में डाला अभद्रता का तस्करा

दरोगा ने विधायक के खिलाफ जीडी में डाला अभद्रता का तस्करा

Mon, 03 Jul 2017 10:56 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
दरोगा ने विधायक के खिलाफ जीडी में डाला अभद्रता का तस्करा
police demo pic
कासगंज।
विज्ञापन

ढोलना थाना के एक दरोगा ने सदर विधायक के खिलाफ अभद्रता, गालीगलौज करने का तस्करा डाला है। विधायक ने दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक ने सीओ कासगंज को मामले की जांच पड़ताल सौंपी है।
गौरतलब है कि थाना ढोलना के दरोगा सुखराम यादव दोपहर के समय वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान खाद कारोबारी पंकज एवं अशोक गुप्ता बाइक से वहां से निकले। सिपाहियों ने उनसे कागज मांगे। कारोबारियों केे पास बाइक के कागज तो थे लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन


कारोबारी ने कहा कि उनकी पास में ही खाद की दुकान है वहां से लेकर आते हैं। इतने में पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। इस पर व्यापारी ने विधायक से बात करने की बात कही लेकिन दरोगा ने विधायकों से बात करने की मना कर दिया। आरोप है कि दरोगा ने कहा कि मैं विधायकों से ही पंगा लेता हूं। उनकी 500 रुपये की रसीद काट दी। उन्होंने जुर्माना भी अदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी ने विधायक को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। कुछ देर में मौके पर पहुंचे विधायक दरोगा और विधायक के बीच में कहासुनी हो गई। विधायक ने दरोगा द्वारा अभद्रता किए जाने की शिकायत पहले से सीओ से बाद में पुलिस अधीक्षक से की। वहीं दरोगा ने भी थाने में जाकर जीडी में विधायक के खिलाफ गालीगलौज और अभद्रता करने का तस्करा डाल दिया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में सीओ सदर शैलेंद्र लाल से प्रशासनिक रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में दरोगा की गलती नजर आ रही है।

क्या बोले विधायक
विधायक देवेंद्र राजपूत का कहना है कि चेकिंग के नाम पर दरोगा सुखराम यादव लोगों से अभद्रता कर रहे थे। उन्होंने मेरे खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसकी शिकायत एसपी और सीओ से कर दी गई है।
क्या बोले दरोगा
दरोगा सुखराम यादव ने कहा कि उनके साथ गालीगलौज और अभद्रता की गई है। विधायक स्वयं मौके पर मौजूद रहे और उनके अन्य समर्थक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed