{"_id":"595140db4f1c1b996c8b4621","slug":"141498497243-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी कर्मचारी से 21 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी कर्मचारी से 21 हजार रुपये की लूट
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डेयरी पर काम कर लौट रहे युवक से अपाचे सवार तीन लोगों ने 21 हजार रुपये की नकदी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर ले ली। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव चाचरमऊ निवासी पुष्पेंद्र पुत्र वीरेंद्र थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जीटी रोड पुरानी एआरटीओ कार्यालय के निकट दूध की डेयरी पर काम करता है। सोमवार दोपहर वह डेयरी से 21 हजार रुपये लेकर घर जा रहा था।
एआरटीओ कार्यालय से कुसाड़ी के लिए जाने वाले कच्चे रास्ते पर अपाचे सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और पीटकर 21 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हेा गए। सूचना पर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। मामले में पुलिस ने शक के आधार पर मानपुर निवासी युवक को हिरासत में ले लिया है।