{"_id":"5945734b4f1c1b6d628b48b9","slug":"141497723723-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से भागी युवती मांट में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से भागी युवती मांट में मिली
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट(मथुरा)। 25 दिन पूर्व दिल्ली से भागी युवती और उसके साथ आए युवक को मांट पुलिस ने बरामद कर लिया। दिल्ली पुलिस को भी सूचना कर दी गई है।
आगरा के गांव धनौली निवासी संदीप पुत्र राकेश सेक्टर पांच दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। उसका प्रेम प्रसंग गोरखपुर निवासी युवती से हो गया। युवती अपनी नानी के यहां मेट्रो बिहार 82 दिल्ली में रहती है। 25 दिन पूर्व संदीप युवती को लेकर चला गया। युवती के पिता ने संदीप के खिलाफ दिल्ली मेट्रो बिहार थाने में पुत्री को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
संदीप के बहनोई मांट निवासी भीम के यहां भी पुलिस और युवती के परिजन पहले तलाश कर चुके थे। शुक्रवार देर रात संदीप युवती को लेकर मांट पहुंचा तो संदीप के बहनोई भीम ने दोनों को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया और दिल्ली पुलिस को सूचना दी।
दिल्ली पुलिस ने मांट पुलिस को घटना की जानकारी दी। मांट पुलिस दोनों को थाने ले आई। मांट पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस के आने पर दोनों को उसके सुपुर्द कर दिया जाएगा।