{"_id":"5945635d4f1c1bb03a8b48f7","slug":"141497719645-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासे की मांग लेकर कोतवाली पहुंचे किन्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासे की मांग लेकर कोतवाली पहुंचे किन्नर
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kinnar in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दिनदहाड़े लूट के बाद किन्नर हत्याकांड के खुलासे के लिए शनिवार को किन्नर समाज के लोग कोतवाली पहुंचे। यहां किन्नर समाज के लोगों ने सीओ सिटी और थाना प्रभारी से जल्द घटना के खुलासे की मांग की।
कोतवाली नगर क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर कालोनी निवासी किन्नर गुरु राधारानी की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना के नौ दिन बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इसके विरोध में शनिवार को आधा दर्जन से अधिक किन्नर समाज के लोग अध्यक्ष पूूजा किन्नर के साथ कोतवाली नगर पहुंचे। यहां उन्होंने सीओ सिटी एमपी सलोनिया और कोतवाली नगर प्रभारी आरके सिंह से जल्द खुलासा करने की मांग की है। इस पर सीओ और कोतवाली नगर प्रभारी ने घटना का जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि विगत आठ जून को किन्नर गुरु राधा रानी पंडित दिनदहाड़े हाथ पांव बांधकर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बदमाश लाखों के आभूषण और नकदी लूटकर ले गए थे। सीओ सिटी और कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए प्रयास किए जा रहे है।