फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सपा-कांग्रेस और बसपा की काकटेल को जनता ने नकारा

सपा-कांग्रेस और बसपा की काकटेल को जनता ने नकारा

Mon, 12 Jun 2017 11:38 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस और बसपा की काकटेल को जनता ने नकारा
सपा-कांग्रेस और बसपा की काकटेल को जनता ने नकारा - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। प्रदेश की जनता पिछले 15 सालों से त्रस्त थी। यही कारण है कि विधानसभा चुनावों में जनता ने सपा, बसपा और कांग्रेस की काकटेल को नकार दिया। मोदी के बाद योगी की प्रदेश में सरकार बनने से लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। यह कहना है प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का। वे यहां गेल (गैस अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड) की ओर से आयोजित सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


क्रिश्चियन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हाेंने कहा कि 15 साल तक सपा, बसपा ने प्रदेश को लूटा है। यही कारण है कि सभी सुविधाएं उलब्ध होने के बाद भी प्रदेश पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता है। नई सरकार की कार्य प्रणाली के चलते मात्र दो माह में ही सपा, बसपा और कांग्रेस परेशान हैं। इस सरकार ने किसानों, गरीबों और युवाओं के लिए जो कार्य किए है वह पूर्व की किसी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सौ से अधिक योजनाएं गरीबों के लिए शुरू की हैं। हमने दो माह में वह कर दिखाया जिनका वादा किया था। पूर्ववर्ती सरकारों ने अपराधी पाले। इस गंदगी को साफ करने के लिए कुछ समय तो लगेगा।
विज्ञापन



विरोधियों पर निशान साधते हुए कहा कि योगी और मोदी की सरकार के खिलाफ सभी विरोधी दल षड्यंत्र कर रहे हैं। इसके सबूत हरियाणा, सहारनपुर के दंगे और वर्तमान में मध्यप्रदेश में चल रहा बवाल है।इसमें कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों की संलिप्तता का खुलासा हो चुका है। 2019 तक प्रदेश के सभी गांवों में बिजली पहुंच जाएगी। 24 घंटे बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बिजली चोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए प्रत्येक जिले में एक थाना खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश और मायावती ने कुशासन के अलावा प्रदेश की जनता को कुछ नहीं दिया।
भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, शिवओंकारन नाथ पचौरी, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, रामबाबू कुशवाह, सरित कांत भाटिया, राहुल राठौर, मंजूषा चौहान, विपिन कठेरिया, मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे, लालू वर्मा, प्रदीप चौहान, सीमा चौहान आदि मौजूद थे। संचालन रमा तिवारी ने किया।




मंच के लिए आपस में भिड़े
मैनपुरी। ऊर्जा मंत्री के साथ मंच पर मौजूदगी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यह सब ऊर्जा मंत्री के सामने हुआ। पार्टी पदाधिकारियों ने किसी प्रकार दोनों गुटों को अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed