फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14-year-old teenager dies after the balcony collapses of the house in Agra

Agra: एत्माद्दौला में मकान का छज्जा गिरने से 14 साल के किशोर की मौत, दो बच्चों सहित चार घायल

Tue, 07 Jun 2022 02:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jun 2022 02:26 PM IST
सार

एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में मंगलवार दोपहर मकान का छज्जा गिर गया, जिसके नीचे दबने से एक किशोर की मौत हो गई।  

विज्ञापन
14-year-old teenager dies after the balcony collapses of the house in Agra
मृतक किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में मंगलवार सुबह एक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। मलबे में मकान मालिक  और पांच दब गए। घटना से अफरातफरी मच गई। लोगों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान 14 वर्षीय राजू की मौत हो गई।  

विज्ञापन


प्रकाश नगर निवासी नीरज सिंह ने कुछ साल पहले मकान का निर्माण कराया था। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मकान की पहली मंजिल पर चार फुट का छज्जा निकलवाया था। इस पर शौचालय भी बनवा लिया। मंगलवार सुबह तकरीबन दस बजे शौचालय सहित छज्जा गिर गया। घर के बाहर खड़े नीरज, कुलदीप (4), शिवम (5), करन (9), राजू (14) और अमर (18) घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई। अमर और नीरज की हालत गंभीर बनी है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

शौचालय की वजह से हादसा

लोगों ने बताया कि मकान के आगे छज्जा बनाया गया था। इसके बाद शौचालय बना दिया गया। इससे छज्जे पर अधिक भार हो गया था। छज्जे में सपोर्ट के लिए कुछ नहीं था। इस वजह से हादसा हो गया। घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वहीं घायलों के इलाज के लिए अधिकारियों से वार्ता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले आई थी छज्जे में दरार

मृतक राजू के चाचा श्रीनिवास निषाद ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक नीरज के छज्जे में दरार आने पर चार दिन पहले टोका था। दरार सही कराने के लिए कहा था। इस पर नीरज ने रुपये का इंतजाम कर जल्द सही कराने की बात कही थी, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया। भतीजे राजू के पिता रामस्वरूप की सात साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। राजू का छोटा भाई करन है। बड़ी बहन संजना है। बेटे की मौत से मां राखी का हाल-बेहाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed