फिरोजाबाद में डेंगू ने ली जान: 14 वर्षीय किशोरी की मौत, स्थानीय लोग बोले- जलभराव से फैल रही बीमारी
किशोरी की मौत के बाद मेयर नूतन राठौर के निर्देश पर रविवार को नगर निगम और जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जलकल विभाग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पानी के सैंपल लिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में कोरोना के बाद डेंगू डराने लगा है। शनिवार को वार्ड नंबर 18 में एक 14 वर्ष की किशोरी की डेंगू से मौत हो गई। निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा था। किशोरी की मौत की जानकारी मिलने पर मेयर नूतन राठौर मौके पर पहुंची। उन्होंने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।
मुस्ताबाद निवासी परिजन सिंह की 14 वर्षीय पुत्री नैंसी को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बालिका की निजी पैथोलॉजी पर जांच कराई। पिता परिजन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। किशोरी की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार शाम बालिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
क्षेत्रीय लोगों ने बीमारी फैलने का कारण आसपास इलाके में जलभराव और गंदगी बताया है। मेयर नूतन राठौर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को भी फोन कर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
इधर, सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि वार्ड नंबर 18 में बालिका की मौत की जानकारी लगी है। हमने एसीएमओ डॉ. केके गुप्ता और डॉ. पवन कुमार के साथ टीम को भेजा है। वह जांच कर रिपोर्ट देगी। यदि क्षेत्र में लोग बीमार होंगे तो हम टीम भेजकर दवा का वितरण भी कराएंगे।
पानी की जांच की गई
किशोरी की मौत के बाद मेयर नूतन राठौर के निर्देश पर रविवार को नगर निगम और जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जलकल विभाग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पानी के सैंपल लिए। वहीं नगर निगम की टीम द्वारा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
जलकल विभाग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पानी के सैंपल लिए। इसके साथ ही पानी में क्लोरीन की मात्रा की भी जांच की गई। जांच में पानी पीने योग्य पाया गया। वहीं नगर निगम की टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र में चूना आदि का छिड़काव कराया।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि पानी के सैंपल लेकर जांच की गई थी। पानी की गुणवत्ता ठीक मिली है। पानी में क्लोरीन की मात्रा बढ़ाने को कहा गया है।