फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 year old boy death due to lightning in agra

आगरा: आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 21 Jan 2019 08:51 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Jan 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
14 year old boy death due to lightning in agra
बिजली गिरने से किशोर की मौत
आगरा में सोमवार को अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज हवाओं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश आफत बनकर बरसी। इस दौरान बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना पिनाहट क्षेत्र के गांव मनोना की है। गांव निवासी रिंकू पुत्र प्रमोद सिंह सोमवार की दोपहर घुमंतू पशुओं से खेतों की रखवाली करने के लिए घर से गया था। शाम अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। 
विज्ञापन


इस पर किशोर वहीं खेत के समीप बनी मचान पर लेटा था। तभी तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरी जिसकी जद में आने से वो गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के अन्य खेतों में रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गरज चमक के साथ हुई बारिश

ग्रामीणों ने किशोर को झुलसा हुआ देखा तो सन्न रह गए। सूचना पर आए परिजन उसे इलाज के लिए लेकर आगरा जा रहे थे। पर, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

बता दें कि सोमवार को दोपहर को मौसम के मिजाज में अचानक तब्दीली आई। गरज-चमक के साथ बारिश हुई। दोपहर तीन बजे के बाद काली घटाएं घिरने से अंधेरा छा गया। 

इसके बाद देर शाम तक झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे। 54 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन तक मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed