फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 Traders Served Notices for Trading at Kaluaram Market

UP: बरौली अहीर के लाइसेंस पर कलुआराम में कारोबार, 14 व्यापारियों को नोटिस; मंडी शुरू करने की तैयारी

Fri, 21 Aug 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 09:54 AM IST
सार

आगरा में बरौली अहीर मंडी को दोबारा शुरू करने की तैयारी के बीच वहां के लाइसेंस पर कलुआराम मंडी में कारोबार कर रहे 14 व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। मंडी समिति ने साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था शुरू कर दी है। व्यापारियों को बरौली अहीर मंडी में कारोबार शुरू करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
14 Traders Served Notices for Trading at Kaluaram Market
कलुआराम मंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 मंडी समिति ने बरौली अहीर मंडी को चालू करने की कवायद शुरू कर दी है। बरौली अहीर मंडी के नाम से लाइसेंस लेकर कलुआराम मंडी में व्यापार कर रहे 14 व्यापारियों को नोटिस भेजे हैं। दूसरी ओर मंडी परिसर में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बरौली अहीर मंडी शुरू कराने के लिए व्यापारियों ने दो बार आंदोलन किया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। बरौली अहीर मंडी के संचालन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला ने बसई में सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले और कलुआराम मंडी उप स्थल परिसर में अवैध रूप से व्यापार करने वाले व्यापारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


उन्हें बरौली अहीर मंडी में व्यापार के लिए हर सुविधा देने के वादे के साथ प्रेरित किया। इसके साथ ही मंडी समिति को अधिकारियों को ऐसे व्यापारियों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी दी, जिससे कि वह फिर से अवैध रूप से व्यापार करें तो कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी सचिव अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बरौली अहीर मंडी के लाइसेंस से कलुआराम मंडी में व्यापार करने वाले 14 व्यापारियों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बरौली अहीर मंडी में व्यापार शुरू नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। बरौली अहीर मंडी में साफ-सफाई व जनसुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed