{"_id":"61f8248abaf8a11a253594e7","slug":"14-thousand-people-including-nine-thousand-school-students-were-vaccinated-mainpuri-news-agr522941736","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृहद टीकाकरण शिविर में 14 हजार लोगों का किया गया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृहद टीकाकरण शिविर में 14 हजार लोगों का किया गया टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में लगातार टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार को जिले में वृहद टीकाकरण शिविरों को आयोजन हुआ। जिले में 211 स्थानों पर शिविर लगाकर 14 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें नौ हजार स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल थे। सोमवार को पहलीबार 14 साल के छात्र-छात्राओं को भी टीके लगाए गए।
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। सोमवार से जिले में 14 साल के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण भी शुरू हो गया। सोमवार को जिले के 211 स्थानों पर आयोजित टीकाकरण शिविरों में नौ हजार छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। सोमवार को जिले में कुल 14 हजार लोगों को टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की लापरवाही न करें। पहला डोज लेने के बाद निश्चित समय में दूसरा डोज भी ले लें। किसी प्रकार की लापरवाही उनके जीवन के लिए खतरा बन सकती है। वहीं सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल और बीएसए कमल सिंह ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे टीकाकरण में सहयोग करें और 14 साल से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाकर उनका टीकाकरण कराएं।