{"_id":"6213efd3a4cbc176c9451e1c","slug":"14-people-named-in-the-case-of-attacking-the-house-agra-news-agr5249567157","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमला करने के मामले में 14 लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर हमला करने के मामले में 14 लोग नामजद
विज्ञापन
पिनाहट। थाना मंसुखपुरा के गांव करकौली में रविवार की रात पड़ोसियों ने मुखबिरी करने की आशंका में किसान के घर हमला कर दिया था। लाठी-डंडे से पीटकर दंपती और उनके दो बच्चों को घायल कर दिया था। मामले में 14 नामजद और आठ ज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
करकौली निवासी राजकुमार ने घटना की तहरीर मंसुखपुरा थाने में दी थी। जिसके मुताबिक रविवार की शाम करीब पांच बजे पड़ोसी रामवीर सिंह के घर पुलिस किसी मामले में पूछताछ करने आई थी। आरोप है कि पुलिस के जाते ही रामवीर पक्ष के लोगों ने राजकुमार पर मुखबिरी करने की आशंका जताते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों में कुछ लोग तमंचा भी लिए थे। इन लोगों ने राजकुमार, उसकी पत्नी भगवान देवी, पुत्री कोमल और पुत्र कुलदीप को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर गांववाले दौड़े, तो हमलावर धमकियां देते हुए भाग गए। एसओ मंसुखपुरा गिरीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामवीर, भीकाराम, सुभाष, राजवीर, राजकुमार, कौशल, भागीरथ, भगवानदास, सुदीप, उमादीप, बिंदी, सुमन, पिंकी, रामवती और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।