फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 people arrest

राजस्व टीम पर हमले में तीन महिलाओं समेत 14 को जेल भेजा

Wed, 26 Jun 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
14 people arrest
मथुरा। मगोर्रा के गांव झपरा में चकरोड पैमाइश का गई राजस्व टीम पर पथराव, जेसीबी और जीप के शीशे तोड़ने के मामले में तीन महिलाओं समेत 14 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। राजस्व टीम के आरआई धर्म सिंह की तहरीर पर 20 नामजदों और 20 अज्ञातों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने को दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के गांव झपरा में सोमवार को चकरोड की पैमाइश के लिए राजस्व टीम पहुंची। पैमाइश करते हुए ग्रामीणों ने हमला बोल दिया था। ग्रामीणों के पथराव में दो महिला सिपाही समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए। राजस्व टीम ने चरी के खेत में छिपपकर जान बचाई। पथराव से जेसीबी और जीप के शीशे टूट गए। मगोर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीन महिलाओं समेत 14 को तत्काल पकड़ लिया गया। आरआई धर्म सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक जगदंबा सिंह ने बताया कि सौरन सिंह, शामले, योगेश कुमार, सरदार, शिवचरन, मनोज, रुप सिंह, गुड्डू, रवि, अमर सिंह, अर्जुन, नेहा, कमला और रजनी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को सभी को जेल भेज दिया गया है। फरार नारायण, संजू, भूरा, मलिखान, जीतू, उदल और 20 अज्ञातों की तलाश को दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed