फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 circles formed in Police Commissionerate and Courts will also start soon in Agra

Agra: पुलिस कमिश्नरेट में 14 सर्किल बने, बासौनी और सैंया में अफसरों की तैनाती, कोर्ट भी जल्द होंगी शुरू

Tue, 20 Dec 2022 12:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Dec 2022 12:35 AM IST
सार

सैंया सर्किल के एसीपी पियूष कांत राय और बासौनी सर्किल के एसीपी आनंद पांडेय बनाए गए हैं। उम्मीद है कि नए साल से पहले पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त और उपायुक्त जोन की कोर्ट भी शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
14 circles formed in Police Commissionerate and Courts will also start soon in Agra
पुलिस आयुक्त कार्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में 14 सर्किल बनाए गए हैं, पहले 12 थे। अब दो सर्किल बासौनी और सैंया बढ़े हैं। सैंया सर्किल के एसीपी पियूष कांत राय और बासौनी सर्किल के एसीपी आनंद पांडेय बनाए गए हैं। उम्मीद है कि नए साल से पहले पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त और उपायुक्त जोन की कोर्ट भी जल्द शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सैंया एसीपी का कार्यालय तेहरा में पंचायती भवन में बनाया गया है, जबकि बासौनी एसीपी का कार्यालय खेड़ा राठौर मार्ग स्थित चैरिटेबल हॉस्पिटल परिसर में बना है। दोनों कार्यालयों के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। जहां पर स्थायी कार्यालय बनाया जा सके।

विज्ञापन

बासौनी पर थी आपत्ति

बासौनी सर्किल में बासौनी, निबोहरा और खेड़ा राठौर थाने आएंगे। बासौनी और खेड़ा राठौर थाना पहले बाह सर्किल में आते थे। वहीं निबोहरा फतेहाबाद सर्किल में आता था। मगर, अब यह नए सर्किल बासौनी में रहेंगे। हालांकि बासौनी को लेकर लोगों ने आपत्ति की थी। इसे अव्यावहारिक बताया था। दूरी अधिक होने की वजह से निबोहरा के लोगों को परेशानी होगी। इसके साथ ही सैंया सर्किल में सैंया, कागारौल और इरादतनगर थाना को शामिल किया है। सैंया और इरादतनगर पहले खेरागढ़ सर्किल में आते थे। वहीं कागारौल अछनेरा सर्किल में आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू हो जाएंगे कोर्ट

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट में जल्द कोर्ट शुरू हो जाएंगी। इसके लिए कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन में तैयारी पूरी हो गई हैं। अधिकारियों को पहले प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें एक्ट की जानकारी दी जा रही है। पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, उपायुक्त की कोर्ट शुरू कर दी जाएंगी। इसके बाद एसीपी की कोर्ट बनाने का काम पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed