फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   132 KV line insulator clamps remain closed due to burning

132 केवी लाइन का इंसुलेटर क्लैंप जल जाने से बंद रहे 12 बिजली घर

Thu, 22 Apr 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
132 KV line insulator clamps remain closed due to burning
ेफाबाद बिजली घर पर लाइन को ठीक करता कर्मचारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आसफाबाद स्थित विद्युत उपकेंद्र पर 132 केवी की लाइन का इंसुलेटर क्लैंप जल जाने से 12 उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी पर ब्रेक डाउन लेने के साथ ही इंसुलेटर क्लैंप ठीक कराने का काम शुरू किया गया। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे शहर से लेकर देहात और जिला मुख्यालय की आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण कई क्षेत्रों में पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

आसफाबाद उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा बजे 132 केवी की लाइन का इंसुलेटर क्लैंप जल गया। क्लैंप जलने के कारण रसूलपुर, लेबर कॉलोनी, आसफाबाद, एसएन, सुहागनगर, यूपीडीआईसी, डीएम कॉम्प्लेक्स, पुरुषोत्तम विहार, मटसेना, करकौली के साथ अन्य उपकेंद्रों को जाने वाली आपूर्ति बाधित हो गई। एक साथ करीब 12 उपकेंद्र बंद होते ही विभागीय अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन

आनन-फानन में 132 केवी की लाइन का शटडाउन लिया गया। शटडाउन लेने के साथ ही इंसुलेटर क्लैंप को बदलने का कार्य शुरू किया गया। सुबह करीब सवा सात बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक शहर से लेकर देहात और जिला मुख्यालय की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। करीब साढ़े आठ बजे बिजली की आपूर्ति सुचारु हो सकी। अवर अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि इंसुलेटर क्लैंप जल जाने के कारण करीब डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed