{"_id":"5ccf1605bdec22077654da95","slug":"131557075461-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने आया युवक उठा ले गया था बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने आया युवक उठा ले गया था बालक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर के मोहल्ला हिंदूनगर से अपहृत बालक घर पहुंच गया है। बालक को मोहल्ले में कच्ची शराब पीने आया युवक उठा ले गया था। होश आने पर रविवार को वह खुद उसे हिंदूनगर स्थित बालक के नानी के घर लेकर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को परिजनों के सुपुर्द कर युवक को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला हिंदूनगर से लापता दो वर्षीय मासूम ऋषभ पुत्र प्रमोद रविवार को परिजनों तक पहुंच गया। बच्चे को अपने साथ लेकर जाने वाले युवक नौशाद पुत्र नियाज अहमद निवासी रमजानपुर थाना कादरचौक बदायूं ने बताया कि वह रविवार को कच्ची शराब लेने हिंदूनगर आया था। शराब लेने के बाद वह घर के बाहर खेल रहे ऋषभ को अपने साथ साइकिल पर बैठाकर ले गया। बाद में उसे गंजडुंडवारा घुमाते हुए अपने घर ले गया। इसके बाद रविवार सुबह नौशाद बच्चे को लेकर उसकी नानी के घर गया। इस पर परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे और आरोपी युवक को थाने ले गई। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि बच्चे को लेकर गया युवक कहीं मानव तस्करी से संबंधित तो नहीं है। इस पर पुलिस जांच कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
राजमिस्त्री का करता है काम
एटा। बच्चे को लेकर गया नौशाद राजमिस्त्री है। वह काफी दिनों से शिकोहाबाद रोड पर एक व्यक्ति के घर मकान निर्माण का काम करता है। उसने बताया कि वह कच्ची शराब पीने का आदी है। ऐसे में वह सुबह शाम हिंदूनगर में कच्ची शराब लेने जाता है। शनिवार सुबह भी वह कच्ची शराब लेने गया था। तभी वह घर के बाहर खेल रहे बच्चे को ले गया था।