फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   केंद्र संचालक, प्रबंधक और कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

केंद्र संचालक, प्रबंधक और कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 03 May 2019 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
केंद्र संचालक, प्रबंधक और कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज
कासगंज। भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक द्वारा खाताधारकों के खाते से फर्जीवाड़ा करके धन हड़पने का मामला अब कार्रवाई के दायरे में आ गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल के निर्देश पर सोरों थाना पुलिस ने सेवा केंद्र संचालक कृषि विकास शाखा के प्रबंधक एवं ओरियल कंपनी के प्रबंध तंत्र के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करने के निर्देश दिए। सोरों थाना पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र गोरहा पर दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं के खातों से बड़ी रकम का घोटाला हुआ है। यह सेवाकेंद्र स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा से संबद्ध था और ओरियल कंपनी के द्वारा अधिकृत था। केंद्र संचालक अर्जुन खातों से धनराशि निकालकर फरार हो गया है। उपभोक्ता केंद्र संचालक के विरुद्ध कार्रवाई और भुगतान की मांग को लेकर संघर्ष की राह पर आ गए हैं। शुक्रवार को गांव लुहर्रा, नगला हीरा, डोरई, नगला बंजारा, गोरहा गांव के तमाम उपभोक्ता पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल के समक्ष पहुंचे। उपभोक्ताओं ने अपनी पीड़ा सुनाई। एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश सोरों पुलिस को दिए हैं। एसपी ने घोटाले के शिकार हुए पीड़ित खाताधारकों को भरोसा दिया कि पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करेगी और कार्रवाई की जाएगी। जो भी इस घोटाले में शामिल होंगे वह पुलिस की विवेचना में सामने आएंगे।
विज्ञापन

इनकी तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
कासगंज। मुकदमे के मुख्य वादी देवेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी नगला हीरा बने हैं। कुसमा, सुरेश पाल, बुध पाल, माया देवी, रोशन सिंह, अमन कुमार, जय चंद्र, राधाचरन, बांकेलाल, अमन कुमार, प्रवीन कुमार, लीलावती, मिथलेश, रघुवीर, अशोक, रामस्वरूप आदि उपभोक्ताओं के मामले भी तहरीर में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उपभोक्ताओं के साथ केंद्र संचालक ने जालसाजी की है। तमाम उपभोक्ताओं ने पासबुक दिखाई। केंद्र संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश सोरों कोतवाली पुलिस को दिए हैं। अशोक कुमार शुक्ल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed