{"_id":"5cb76565bdec2214743f591c","slug":"131555522917-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्मिकों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए 377 बसें मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्मिकों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए 377 बसें मिलीं
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जिले में संसदीय चुनाव के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से वाहनों के अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है। इनमें से कुछ वाहन तो निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध भी करा दिए गए हैं। इससे मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। इस दौरान कार्मिकों को मतदान केंद्रों तक लाने और ले जाने के लिए 377 बसें मिलीं हैं।
मैनपुरी में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 857 वाहनों की आवश्यकता है। इसमें 377 बसें मतदान कार्मिकों को मतदान केंद्रों तक लाने और ले जाने के लिए लगाई गई हैं। जबकि 127 छोटे वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए व आठ वाहन जोनल मजिस्ट्रेट के लिए और 12 छोटे वाहन माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए आवश्यक थे।
इन सभी वाहनों का अधिग्रहण का काम पूरा करने के साथ ही सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों का भ्रमण करने के लिए 127 वाहन पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं। अन्य सभी वाहन 21 अप्रैल को ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे। मतदान केंद्रों तक पुलिस बल को पहुंचाने के लिए 333 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इसमें 270 छोटे वाहन, 30 मिनी बस के अलावा 33 रोडवेज बस भी शामिल हैं। इसमें से 18 रोडवेज बस पुलिस प्रशासन को उलपब्ध कराई जा चुकी हैं।