फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एटा-कासगंज सीट को सपा प्रत्याशी पर टिकी सबकी निगाहें

एटा-कासगंज सीट को सपा प्रत्याशी पर टिकी सबकी निगाहें

Fri, 22 Mar 2019 10:51 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
एटा-कासगंज सीट को सपा प्रत्याशी पर टिकी सबकी निगाहें
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
एटा। एटा संसदीय सीट पर भाजपा और जन अधिकार पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब केवल सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। चुनाव मैदान में अब तक किसी भी दावेदार का नाम फाइनल नहीं होने से दावेदारों में बेचैनी का आलम है। वहीं तेजप्रताप सिंह यादव का नाम आने के बाद पेंच फंस गया है। आलम यह है कि दावेदार असमंजस में हैं और टिकट मिलने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन


सपा का अच्छा रहा है दबदबा
एटा लोकसभा सीट पर हमेशा से चुनावों में सपा का अच्छा दबदबा रहा है। पिछले चुनाव में भी सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को अच्छी टक्कर दी थी। वहीं सपा को कई बार जीत भी मिली है। सपा का गढ़ माने जाने वाले जिले में प्रत्याशी चयन से पहले पार्टी में गहन मंथन चल रहा है। इससे साफ है कि सालों से कायम दबदबे को बरकरार रखने के लिए पार्टी कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती। इसके चलते मजबूत प्रत्याशी का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बसपा का भी मिल रहा साथ
सपा-बसपा गठबंधन के तहत एटा लोकसभा सीट सपा के खाते में गई है। ऐसे में सपा बसपा का साथ मिलने से उत्साहित भी है। बसपा से मिलकर चुनाव लडने के लिए अच्छे चेहरे का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने किए हैं आवेदन
एटा लोकसभा क्षेत्र से छह दावेदारों ने ही अपनी दावेदारी पेश की है। सपा कार्यालय में आए आवेदनों में रामेश्वर सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, डा. श्याम सिंह शाक्य, अजय यादव, डा. नवल किशोर और मान पाल सिंह के नाम शामिल हैं। जबकि तेज प्रताप सिंह यादव के नाम की चर्चा भी तेज है।

पिछले चुनावों में सपा की स्थिति
वर्ष प्रत्याशी जीत/हार मत स्थिति
1996 रमेश यादव हार 145152 दूसरा
1998 देवेंद्र सिंह यादव हार 274842 दूसरा
1999 देवेंद्र सिंह यादव जीत 226999 पहला
2004 देवेंद्र सिंह यादव जीत 276140 पहला
2014 देवेंद्र सिंह यादव हार 273977 दूसरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed