{"_id":"5c59942ebdec22736c04c638","slug":"131549374510-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत आईं 65, मौके पर ही निस्तारित हुईं छह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत आईं 65, मौके पर ही निस्तारित हुईं छह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/करहल। संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में नहीं हो रहा है। कुछ शिकायतों में निस्तारण की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय से समीक्षा हो रही है। अधिकारी सतर्क होकर काम करें। यह निर्देश डीएम प्रदीप कुमार ने दिए।
मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील करहल में डीएम ने शिकायतें सुनीं। डीएम से की गई 65 शिकायतों में से छह का मौके पर ही निस्तारण किया गया। हवेली निवासी बलवीर सिंह ने हैंडपंप लगवाने, नगला सूरत निवासी मिलाप सिंह ने रास्ता रोके जाने, सुनूपुर निवासी रतन सिंह ने अतिक्रमण हटवाने, नगला हीरालाल निवासी अनिल कुमार ने नाली को तोड़े जाने, कसौली निवासी आशाराम ने हैंडपंप रीबोर कराने की शिकायत सुनी।
कन्या प्राथमिक विद्यालय अहलादपुर के प्रधानाध्यापक मोहम्मद जाबिर ने वित्तीय चार्ज हस्तांतरित कराने, मोहल्ला काजी निवासी नौशाद ने पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बनवाने, मासरपुर निवासी अजब सिंह ने कोटा डीलर द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध न कराने की शिकायत की। एसपी अजय शंकर राय ने पुलिस से संबंधित शिकायतें सुनीं। एसडीएम करहल रामसकल मौर्य, प्रभारी सीडीओ एससी मिश्र, सीएमओ डॉक्टर एके पांडेय, तहसीलदार करहल मनोज कुमार राय मौजूद रहे।