{"_id":"5c586aefbdec2273ed39b520","slug":"131549298415-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, कोहरे ने थामी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, कोहरे ने थामी रफ्तार
विज्ञापन
घना कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनवरी में तो माहौल अनुकूल रहा, लेकिन फरवरी की शुरुआत से ही मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। सर्दी के चलते लोग परेशान हैं। हाल यह है कि जहां लोग घरों में छिपने के लिए मजबूर हैं तो कोहरे ने वाहनों की रफ्तार भी थाम दी है। सोमवार को सर्दी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। कोहरा इतना घना था कि आसमान से पानी की बूंदे टपक रही थीं। सर्दी भी कुछ कम नहीं थी। न्यूनतम तापमान रविवार की अपेक्षा एक डिग्री और गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर तक चारों ओर घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता शून्य थी। इसी के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। हाल ये रहा कि सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर बाद आसमान साफ हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन धूप में तेजी न होने के चलते मौसम ठंडा ही रहा। शाम पांच बजे से ही फिर एक बार सर्दी का सितम शुरू हो गया। अपने कामकाज निपटाकर लोग घर पहुंचने के प्रयास में लगे रहे। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
सर्दी के चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा है। हालांकि दुकानें भी देरी से खुलीं, लेकिन दिनभर ग्राहकों का इंतजार ही होता रहा। शाम को फिर सर्दी शुरू होते ही बाजार बंद हो गए। चौराहों पर नगर पालिका द्वारा जलवाए गए अलाव के सहारे लोग सर्दी से बचने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
आठ घंटे देरी से आई आनंद विहार एक्सप्रेस
मैनपुरी। कोहरे के कारण ट्रेनों की भी रफ्तार थम गई। मैनपुरी होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी।
रात को 12 बजकर 45 मिनट पर आने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस आठ घंटे बाद अगले दिन सुबह आठ बजे के बाद यहां पहुंची। ऐसे में पूरी रात यात्री स्टेशन पर ही ठिठुरते रहे। वहीं दिल्ली से आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस भी चार घंटे, कासगंज-शिकोहाबाद पैसेंजर तीन घंटे और टूंडला-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस पांच घंटा देरी से पहुंची। अगर मौसम साफ न हुआ तो आगे भी यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।