फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सचिव बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख ठगे

सचिव बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख ठगे

Sun, 27 Jan 2019 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
सचिव बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख ठगे
कासगंज। विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लोगों को ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने इनसे 27 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रवीन कुमार निवासी नगला रते गोपीनाथ अड्डा मैनपुरी लगभग पांच माह पहले राम खिलाड़ी पुत्र दफेदार सिंह निवासी रायपुर सिढ़पुरा के घर पहुंचा। उसने बताया कि उसकी सचिवालय में अच्छी जान पहचान है। वह उनकी बेटी रजनी की समाज कल्याण विभाग में नौकरी लगवा देगा। उन्होंने 1.10 लाख की नकदी व शैक्षिक प्रमाणपत्र उसको दे दिए। इसके बाद वह फिर उनके घर पर आया और साथ में एक व्यक्ति को लेकर आया। जिसका परिचय लखनऊ के सचिव के रूप में कराया और उनके बेटे की परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये व शैक्षिक प्रमाणपत्र ले लिए।
विज्ञापन

इसके अलावा अंशुल, ओम नरायण निवासी असटपुरा, अवधेश, निवासी मऊ, प्रदीप निवासी कुटेरा, असमोद निवासी नगला कलुआ, प्रदीप निवासी रायपुर, मिंटू निवासी विजौरिया, विजेंद्र निवासी ताजपुर, जितेंद्र निवासी नंद नगरी से मिलाकर भी ठगी की गई। कुल मिलाकर 27 लाख रुपये की ठगी की गई। इतना ही नहीं फर्जी प्रमाणपत्र भी दिए गए। उनकी बोलेरो गाड़ी को भी टोरंटो प्लांट में लगवाने के लिए ले गए, लेकिन इस गाड़ी को कटवाने के लिए ले जाया जा रहा था, जिसकी भनक लग गई और गाड़ी को मैनपुरी से बरामद करा लिया गया। प्रवीन के अलावा प्रवीन कुमार कौशिक निवासी तिलपत कॉलोनी, मैनपुरी, सतीश चंद, बब्लू, जितेंद्र, कृष्णकांत निवासी ईकरी ओछा मैनपुरी, गौरव यादव मदनपुर बेबर मैनपुरी, वीरेंद्र व कांति निवासी नगला रते मैनपुरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed