फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विजन डाक्यूमेंट पर मंडलायुक्त को भेजी रिपोर्ट

विजन डाक्यूमेंट पर मंडलायुक्त को भेजी रिपोर्ट

Fri, 21 Dec 2018 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
विजन डाक्यूमेंट पर मंडलायुक्त को भेजी  रिपोर्ट
फिरोजाबाद। ताज संरक्षित क्षेत्र के लिए तैयार फाइनल विजन डाक्यूमेंट की रिपोर्ट शुक्रवार को उद्योग विभाग द्वारा डीएम के हस्ताक्षर से मंडलायुक्त को भेज दी गई।
विज्ञापन


ताजमहल को प्रदूषण से बचाने, टीटीजेड में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए नई दिल्ली की संस्था स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्कीटेक्चर द्वारा 450 पेज का फाइनल विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है। उप्र सरकार की ओर से इसे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करना है।
विज्ञापन


इससे पूर्व विजन डाक्यूमेंट में कोई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल होने से न रह जाए, इसलिए सभी पर विचार किया जा रहा है। प्रमुख सचिव अनूपचंद्र पांडेय ने तीन दिन पूर्व औद्योगिक संगठन व विभागीय अफसरों के साथ विजन डाक्यूमेंट पर घंटों मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि विजन डाक्यूमेंट में यदि कोई शामिल होने से रह गया हो तो अपने सुझाव दे सकते हैं। मुख्य सचिव के निर्देश पर मंडलायुक्त अनिल कुमार ने टीटीजेड से जुड़े जिले के अधिकारियों से विजन डाक्यूमेंट से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। उद्योग विभाग ने डीएम के हस्ताक्षर से विजन डाक्यूमेंट पर रिपोर्ट प्रेषित कर दी।


उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडेय ने बताया कि विजन डाक्यूमेंट को लेकर सुझाव व आपत्तियां मांगे थे। सूचना देने के बावजूद किसी औद्योगिक संगठन द्वारा अपने सुझाव नहीं दिए। विजन डाक्यूमेंट पर रपोर्ट कमिश्रर को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed